बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता ऋषि कपूर की बुधवार रात अचानक तबीयत बिगड़ने से उन्हें मुंबई के एचएन रिलायंस हॉस्पीटल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, ऋषि कपूर को कैंसर संबंधित समस्या के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उन्हें आईसीयू में रखा गया है। मिली जानकारी के अनुसार ऋषि कपूर की कंडीशन क्रिटिकल है। लेकिन स्टेबल है। इससे पहले फरवरी में भी ऋषि कपूर की तबीयत काफी खराब हो गई थी, जिसके बाद उन्हें दिल्ली (Delhi) के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ऋषि कपूर के भाई रणधीर कपूर ने इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में इस बात की पुष्टि करते हुए बताया है कि, ऋषि कपूर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी पत्नी नीतू कपूर उनके साथ हैं।
साल 2018 में ऋषि कपूर में कैंसर की पुष्टी हुई थी। जिसके बाद न्यूयॉर्क में करीब 8 महीने तक उनका इलाज चला था। ऋषि कपूर ने साल 2019 में इलाज के बाद अपने फैंस को इस बात की जानकारी दी थी कि वह कैंसर से पीड़ित हैं। ऋषि कपूर के इन मुश्किल दिनों में उनकी पत्नी नीतू कपूर उनके साथ न्यूयॉर्क में थीं,
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता ऋषि कपूर की अचानक तबीयत बिगड़ी